Breaking NewsCrime NewsVidharbh
लॉज में ले जाकर 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

भंडारा/प्रतिनिधि
शहर के नजदीक जमीनी दाभा स्थित साई लॉज में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी प्रकाश सुखदेवे (33), जो मोहाडी तालुका का निवासी है, ने पहले पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे बहला-फुसला कर लॉज ले गया। वहां पीड़िता के साथ जबरदस्ती की गई।
पीड़िता की शिकायत पर आंधलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो ऐक्ट की धाराओं 65(1) और 137(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है।
इसी मामले में सवाल उठ रहा है कि लॉज मालिक ने बिना पूछताछ के नाबालिग को कमरा कैसे दिया, और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हो रही है।
