रेलवे स्टेशन के बोर्ड के नीचे लघुशंका करने वाला युवक अब नहीं रहा — सोशल मीडिया ट्रोलिंग से टूटकर की आत्महत्या

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
छत्रपती संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक नव्याने लगाए गए रेलवे बोर्ड के नीचे लघुशंका करते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों युवकों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई।
इस वीडियो में दिखे युवक का नाम महेश आढे बताया गया था, जो जालना जिले के परतूर तालुका के ठोकमळ तांडा गांव का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महेश आढे और उसके साथी ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने किए पर खेद जताया था। बावजूद इसके, उनका वीडियो लगातार Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होता रहा।
परिजनों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद महेश को लगातार धमकी भरे संदेश और फोन कॉल्स मिल रहे थे। मानसिक तनाव और शर्मिंदगी के कारण उसने मंगलवार को अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि “अब मुझसे यह सब सहा नहीं जाता, मैं अपनी जान दे दूंगा।”
परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आज बुधवार को महेश ने गांव के पास स्थित एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों ने मांग की है कि जिन लोगों ने उसका वीडियो वायरल किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
