Breaking NewsBuldhanaCrime News

धाड पुलिस की कार्रवाई: बैग से उड़ाए 2 लाख रुपये, तीन आरोपी पकड़े गए; चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

धाड (प्रतिनिधि – आकिब जमादार)

बुलढाणा जिले के धाड पुलिस ने बैग चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद 2 लाख रुपये, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 75 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे, अपर पुलिस अधीक्षक बुलढाणा अमोल गायकवाड और अपर पुलिस अधीक्षक खामगांव पियूष जगताप के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक हेमंत ठाकरे के आदेशानुसार 17 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, धाड पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 433/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज था। शिकायतकर्ता की कार से आरोपियों ने 2 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया था।

पुलिस ने जांच के दौरान रायपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सैलानी से आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, 45 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल और 30 हजार 500 रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद किए। इस प्रकार कुल 2 लाख 75 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया गया।

इस जांच में जालना जिले के जाफराबाद पुलिस थाने में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी का एक अन्य मामला भी उजागर हुआ। यह मामला अपराध क्रमांक 377/2026, BNS की धारा 303(2) के तहत दर्ज था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू वेंगा दुसन तोटीनायकर (38), निवासी तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु और कमासा मारमुत्तू तोटीनायकर (36), निवासी वाकीपाड़ा, तहसील नवापुर, जिला नंदुरबार के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि संघर्षरत बालक भी शामिल है।

आरोपियों की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें धाड पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में एपीआई सुनील इंगले, हेड कांस्टेबल दीपक लेकुरवाले, हेड कांस्टेबल चांद शेख, हेड कांस्टेबल अनुप मेहर, पुलिस कांस्टेबल सतीश नाटेकर तथा वाहन चालक पुलिस कांस्टेबल निवृत्ति पुंड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button