Breaking NewsJalna
स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है – करीम लाला का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश
रिपोर्ट: करीम लाला

भोकरदन – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में बहुजन समाज पार्टी के शहर अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि करीम लाला ने कहा, “स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है — जिम्मेदारी अपने देश, समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की।”
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं और विद्यार्थियों से अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्र सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। करीम लाला ने यह भी कहा कि जात-पात, भेदभाव और अन्याय से ऊपर उठकर एकजुट रहना ही देश की असली ताकत है।
