गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामर्थ्य सोशल फाउंडेशन द्वारा वसंतराव नाईक बालक आश्रम में स्वास्थ्य शिविर व शैक्षणिक सामग्री वितरण

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामर्थ्य सोशल फाउंडेशन (महाराष्ट्र राज्य) के माध्यम से वसंतराव नाईक बालक आश्रम, छत्रपति संभाजीनगर में अनाथ बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. कोमल गायकवाड एवं कोषाध्यक्ष परिचारिका पूजा राठोड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ आश्रम में रह रहे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामर्थ्य सोशल फाउंडेशन की ओर से शालेय बैग का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में सामर्थ्य सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मा. श्री प्रशांत गायकवाड, वसंतराव नाईक बालक आश्रम के संस्थापक बी. यू. राठोड, अधीक्षक मीनाक्षी अस्कर मैडम, अनिता राठोड मैडम, फाउंडेशन के अध्यक्ष यश जाजू सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
