AurangabadBreaking NewsMaharashtraMumbaiNashikPoliticsPuneThane

भारत की सैन्य सज्जता के बीच महाराष्ट्र के इन शहरों में कल होगा मॉक ड्रिल आयोजित

पुणे, 6 मई 2025 — पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। आतंकवाद को शह देने वाले पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो वह हमेशा याद रखेगा। मौजूदा हालात ऐसे बन चुके हैं कि भारत कभी भी निर्णायक हमला कर सकता है। इसी पृष्ठभूमि में भारत ने आंतरिक तैयारियों की रफ्तार भी तेज कर दी है।

जहां एक ओर भारतीय सेना युद्ध अभ्यास में व्यस्त है, वहीं नागरिक स्तर पर भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र राज्य में कल यानी 7 मई को दोपहर 4 बजे बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

राज्य सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया है, उनमें प्रमुख शहर और संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। मॉक ड्रिल जिन शहरों में आयोजित की जाएगी, उनके नाम इस प्रकार हैं:
मुंबई, ठाणे, पुणे, तारापूर, नाशिक, रोहा, मनमाड, सिन्नर, पिंपरी-चिंचवड़, औरंगाबाद, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, उरण, रत्नागिरी और थळ वायशेत।

इन सभी स्थानों पर मॉक ड्रिल की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन और नागरिक सुरक्षा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी कल दोपहर 4 बजे एकसाथ मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में जनता और प्रशासन की तैयारियों को परखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button