औरंगाबाद : कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष मोहसिन शेख ने वार्ड 27 से पार्टी उम्मीदवार के रूप में दावा पेश किया

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद महानगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उमेदवारी प्रक्रियाएँ तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्यभर की सभी नगर निगमों से पार्टी उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में औरंगाबाद महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 27 से कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष मोहसिन शेख ने अपना अधिकृत उमेदवारी आवेदन पार्टी कार्यालय में दाखिल किया है।
गांधी भवन, शाहगंज स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। मोहसिन शेख ने वार्ड 27 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना दावा पेश किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिस पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोईन इनामदार, शहर कांग्रेस के सरचिटणीस इंजीनियर विशाल बनस्वाल, नदीम सौदागर, शेख कैसर बाबा, सलीम खान, सय्यद फैयाजुद्दीन और हबीब शेख सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड 27 में पार्टी संगठन मजबूत है और मोहसिन शेख की दावेदारी को स्थानीय स्तर पर अच्छा समर्थन मिल रहा है। पार्टी द्वारा औपचारिक उम्मीदवार सूची जल्द जारी की जाएगी।
