लोणार में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन – अब्दुल ताहेर सर और इलाही बख्श सर को दी गई भावभीनी विदाई
प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार स्थित इंदिरा गांधी उर्दू हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में एक भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कनिष्ठ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक अब्दुल ताहेर सर और प्राध्यापक इलाही बख्श सर ने दिनांक 31 जुलाई 2025 को नियत आयु के अनुसार सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह में इंदिरा गांधी उर्दू शिक्षण संस्था के माननीय अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सेठ मुख्य अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे। साथ ही मंच पर संस्था के उपाध्यक्ष मखदूम सेठ, सचिव हाजी महबूब सेठ, शरीफ अहमद, हाजी महमूद सेठ, और प्राचार्य शेख तौफिक सर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अब्दुल खालिक सर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नईम खान सर ने व्यक्त किया। इस यादगार समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अथक प्रयास किए।
दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके दीर्घकालीन सेवा कार्य और शिक्षाक्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन दिया गया।
