BuldhanaSports–Education–Health

सुलतानपुर जिला परिषद उर्दू स्कूल में महाराष्ट्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया – विद्यार्थियों को रिजल्ट व साइकिल वितरण

लोणार प्रतिनिधि – फिरदौस खान पठान

लोणार: आज सुलतानपुर स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल में महाराष्ट्र दिवस (1 मई) बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति सदस्य सद्दाम भाई के हाथों ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) वितरित किए गए।

मानव विकास मिशन के अंतर्गत कक्षा आठवीं की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गईं। इस पहल से छात्राओं को स्कूल आने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी, ऐसा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा।

इस अवसर पर शाला समिति अध्यक्ष अख्तर भाई, उपाध्यक्ष गफ्फार शाह, अस्लम भाई, शिक्षा विशेषज्ञ जमीर साहब, आमिर भाई, राजीक भाई, सैयद इमरान, शेख एजाज, जमीर भाई समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक आसिफ सर के साथ फारूकी सर, कलीम सर, गयास सर, रहीम शाह सर, निजाम सर, निहाल खान सर, अबील सर, ईलाही सर भी उपस्थित रहे। इसके अलावा आसमा बाजी, कनीज फातेमा बाजी, अनेक पालकगण व विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button