Breaking NewsPune

पिंपरी चिंचवड़ में एक ही दिन में 7 लोगों ने की आत्महत्या, शहर में हड़कंप

पुणे : पिंपरी चिंचवड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में एक ही दिन में सात लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सात आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। यह घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई हैं, लेकिन एक ही दिन में इतनी आत्महत्याओं की खबर से शहर में चिंता का माहौल बन गया है।

आत्महत्या करने वालों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. गौरव ज्ञानेश्वर आगम (28 वर्ष)
  2. प्रसाद संजय अवचट (31 वर्ष)
  3. विकास रामदास मुरगड (35 वर्ष)
  4. मनप्पा सोमल्या चव्हाण (52 वर्ष)
  5. नवनाथ भगवान पवार (46 वर्ष)
  6. सुवर्णा श्रीराम पवार (36 वर्ष)
  7. दिनेश सुरेश लोखंडे (40 वर्ष)

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद और कर्ज जैसी वजहें सामने आ रही हैं। वर्तमान समय में शहरों और कस्बों में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर युवा, बुजुर्ग और कामकाजी वर्ग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्याओं के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi