जलगांव सपकाळ आश्रमशाला में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
रिपोर्ट: महबूब भारती

भोकरदन: जलगांव सपकाळ (ता. भोकरदन) स्थित आदिवासी आश्रमशाला में विश्व आदिवासी दिवस, क्रांति दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक अनिल सोनवणे ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में प्राचार्य ए.बी. चोरमारे, प्रशासकीय अधिकारी चव्हाण मैडम और छत्रपति शिवाजी विद्यालय के मुख्याध्यापक सुभाष बावस्कर उपस्थित रहे।

इस मौके पर जलगांव सपकाळ की डॉक्टर विद्या मैडम, नितेश सपकाळ सर और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को बिस्किट वितरित किए। राजाराम दांडगे के मार्गदर्शन में आदिवासी नृत्य, नाटिका, गीत और आदिवासी संस्कृति पर आधारित भाषण विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए। इनमें सचिन सोनुने, यश दांडगे, भगत सिंह ऋषिकेश, अनिकेत बावस्कर आदि ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन सुनील रोजेकर ने किया और आभार प्रदर्शन विजय पंडित ने किया। इस अवसर पर सुनिल लोखंडे, जनार्दन कराड, संजय कोरडे, मोहन चित्ते, प्रविण वाघमारे, अर्चना देशमुख, राजेंद्र भोपळे, ज्ञानेश्वर दानवे, रामेश्वर रोजैकर, शरद जोशी, शुभम जाधव, सपकाळ मैडम, सोनुने मैडम, ज्ञानेश्वर तिडके, गजानन रावळकर, सुनिल कानडजे, रोहिदास सोनुने, गणेश मुंढे समेत कई लोग उपस्थित थे।
