Breaking NewsDelhiSports–Education–Health

CBSE 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों का प्रदर्शन फिर रहा अव्वल

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।

कक्षा 10वीं में कुल 93.66% छात्र पास हुए, जबकि कक्षा 12वीं में 88.39% छात्रों ने सफलता हासिल की। बोर्ड ने इस बार किसी टॉपर की औपचारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा क्षेत्र 10वीं में सबसे आगे रहे, जहां सर्वाधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया।

बोर्ड के मुताबिक, 10वीं में 1.41 लाख से अधिक छात्रों को पूरक परीक्षा देनी होगी। इन परीक्षाओं की जानकारी और शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

खुशखबरी यह भी है कि इस वर्ष 1.15 लाख से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

शामली की सावी जैन और मेरठ के करण पिलानिया जैसी प्रतिभाओं ने बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी अफवाह या असत्यापित सूचना पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button