सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी बैन, भारत-पाकिस्तान भी शामिल | उमराह और हज यात्रा पर असर

रियाद | 7 अप्रैल 2025: इस्लाम का गढ़ कहे जाने वाले सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 14 देशों के यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से वीजा बैन लागू कर दिया है। यह बैन बिजनेस, फैमिली और उमराह वीजा पर भी लागू होगा।
बैन का कारण:
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोका जा सके। पिछले वर्ष हज के दौरान मची भगदड़ में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज़्यादातर अनाधिकृत यात्री थे।
कब तक रहेगा वीजा बैन?
यह बैन मध्य जून, यानी हज संपन्न होने तक लागू रहेगा। उसके बाद वीजा प्रक्रिया को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
उमराह वीजा के लिए अंतिम तारीख:
सऊदी अधिकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 तक उमराह वीजा जारी किया जा सकता है। इसके बाद उमराह वीजा भी रोक दिया जाएगा।
इन 14 देशों पर असर:
सऊदी सरकार द्वारा वीजा बैन जिन देशों पर लागू किया गया है, वे हैं:
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन।
सरकार का उद्देश्य:
सऊदी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और हज प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।