Breaking News

दुल्हन बनी सौतेली मां: बेटे ने लिया संन्यासी बनने का फैसला, नासिक में पारिवारिक ड्रामा

नासिक के सिडको इलाके में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक, जिसने एक लड़की के साथ अपने सुखी जीवन के सपने देखे थे, उसी लड़की को अपनी सौतेली मां के रूप में घर आते देख मानसिक आघात का शिकार हो गया। युवक के पिता ने उसकी होने वाली दुल्हन से भागकर शादी कर ली, जिससे आहत होकर युवक ने संन्यासी बनने का फैसला किया है।

क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां की मृत्यु के बाद अपने पिता के साथ नासिक के सिडको इलाके में रहता था। कुछ समय पहले पिता ने बेटे के लिए लड़की ढूंढनी शुरू की। एक लड़की से रिश्ता तय भी हो गया, और दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद किया था।

पिता बने विलेन
लेकिन इस शादी की तैयारियों के दौरान, लड़के के पिता को उसी लड़की से प्यार हो गया। पिता, जिनकी पत्नी नहीं थी, लड़की की ओर आकर्षित हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की भी भावी पति के पिता की ओर खिंचने लगी। आखिरकार, दोनों ने भागकर शादी कर ली।

युवक को मानसिक आघात
इस घटना से युवक को गहरा सदमा पहुंचा। जिस लड़की के साथ वह जीवन बिताने का सपना देख रहा था, उसे अपनी सौतेली मां के रूप में देखकर उसने संन्यासी बनने का निर्णय लिया। युवक ने अपने पिता से सभी संबंध तोड़ दिए हैं और उनसे अलग रह रहा है।

इस विचित्र घटना ने सिडको इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button