Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

शर्मनाक: राम बहादुर ने किया गाय का बलात्कार, पुलिस ने किया एनकाउंटर में घायल करके गिरफ्तार!

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक घिनौनी और शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां राम बहादुर नामक व्यक्ति ने एक गाय के साथ बलात्कार जैसी अमानवीय हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठने लगी।

सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू किया। दिल्ली रोड पर एक संदिग्ध की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसी दौरान राम बहादुर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। घायल राम बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सामाजिक मूल्यों को भी झकझोर देती है। ऐसे अपराधों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई ही समाज में न्याय और भय का संतुलन बनाए रख सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button