Breaking NewsNashik
नाशिक-मुंबई हाईवे पर नया कसारा घाट में भीषण हादसा, कंटेनर पलटने से चालक की मौत

नाशिक-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के नए कसारा घाट क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पर नियंत्रण खोने से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर पलटने के बाद चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जांच जारी है।
