AurangabadBreaking News

नवगांव ग्रामपंचायत के तुळजापुर पुनर्वसित गांव को स्थायी मालिकाना हक देने की मांग तेज़, अतिक्रमण नोटिस से गांव में दहशत का माहौल

प्रतिनिधि – सबदार शेख

पैठण: नवगांव ग्रामपंचायत अंतर्गत तुळजापुर पुनर्वसित गांव के नागरिकों ने सोमवार को पैठण तहसील कार्यालय में तहसीलदार पवार मैडम से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों की मांग है कि वे वर्ष 1978 से जिस भूमि पर रह रहे हैं, उसे उन्हें स्थायी रूप से मालिकाना हक के रूप में प्रदान किया जाए।

गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की ओर से नवगांव ग्रामपंचायत को अतिक्रमण हटाने का नोटिस भेजा गया है, जिससे गांव में भय और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामवासियों का कहना है कि वे उस स्थान पर वर्षों से निवास कर रहे हैं और ग्रामपंचायत को नियमित रूप से घरपट्टी, नलपट्टी जैसे कर भी अदा करते आ रहे हैं।

गांववासियों ने यह मांग भी रखी है कि तुळजापुर क्षेत्र के सभी घरों का उचित सर्वेक्षण एवं मापन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए और स्थानीय विधायक विलास बापू भुमरे के माध्यम से प्रशासन को सौंपा जाए, ताकि वहां के नागरिकों को स्थायी रूप से उनके घरों का हक मिल सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में ग्रामपंचायत के सरपंच किशोर प्रभाकर चौधरी, उपसरपंच डॉ. शरीफ पठान, माजी सरपंच साहेबराव दगडखैर, सदस्य गंगाधर साबळे, मनोज गायके, युसुफ पठान, अफसर पठान, हारुन पठान, अफसर फिटर, दादा मेरड, कालू पठान, पिनु जाधव, कृष्णा भंडारे, मोहसिन पठान, निज़ाम शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों की यह मांग है कि विधायक और सांसद संदीपान भुमरे के माध्यम से प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाई जाए और सरकार उनकी वर्षों पुरानी बसाहट को मान्यता दे। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button