कन्नड़ ग्रामीण अस्पताल में “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” और “स्त्री भ्रूण हत्या” पर वक्तृत्व प्रतियोगिता का सफल आयोजन

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ ग्रामीण अस्पताल की ओर से “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” और “स्त्री भ्रूण हत्या” जैसे सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता श्री संत ज्ञानेश्वर विद्या मंदिर, शिवनगर कन्नड़ में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता और प्रबोधन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समारोप पर विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ग्रामीण अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक श्री अनिरुद्ध गायकवाड़ के हस्ते पुरस्कार प्रदान किए गए।

🏅 प्रथम स्थान – आकांक्षा दलपत चव्हाण
🥈 द्वितीय स्थान – आदित्य शरद धुमाळ
🥉 तृतीय स्थान – विद्या राहणे
सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सिकंदर खाटीक, समुपदेशक श्री विशाल उंडे, श्री बोहरा साहब, विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री प्रकाश जिरेमाळी तथा सहशिक्षक मधुकर पाटिल उपस्थित थे।
