AurangabadBreaking News

औरंगाबाद: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अस्पष्ट

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद जिले के लाडगांव क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रवी रगडे के रूप में हुई है। यह घटना बीते दिन सुबह सामने आई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रवी रगडे को संतोष सालवे और जितेंद्र गायकवाड अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की सूचना करमाड पुलिस थाने में दर्ज की गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अमलदार विजयसिंह जारवाल और विनोद खिल्लारे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button