Breaking NewsCrime NewsKarnatak

बीजेपी विधायक की बर्बरता: तीन साथियों समेत सामाजिक कार्यकर्ता का सामूहिक बलात्कार! दरिंदगी के बाद में मुंह पर किया पेशाब

बेंगलुरु में एक 40 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने बीजेपी के मौजूदा विधायक मुनीअर्तना नायडू और उनके तीन सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला जून 2023 का बताया जा रहा है, जबकि शिकायत इस सप्ताह दर्ज कराई गई है।

पीड़िता का आरोप है कि आरआर नगर से विधायक मुनीअर्तना नायडू और उनके तीन साथियों ने उसे जबरन एक अज्ञात पदार्थ का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद से वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उसके बेटे को मार दिया जाएगा और परिवार को नुकसान पहुँचाया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह मामला राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर सकता है, और इसे लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button