Breaking NewsJalna
भोकरदन काजी मोहल्ला में फिर गंदे पानी की सप्लाई – नागरिकों में आक्रोश
रिपोर्ट: करीम लाला

भोकरदन : शहर के काजी मोहल्ला इलाके में फिर नल से कीचड़ मिला, दुर्गंधयुक्त और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पानी की सप्लाई हुई। यह पानी पीने तो दूर, इस्तेमाल करने लायक भी नहीं है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार लिखित शिकायतें, आरटीआई और आंदोलनों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे क्षेत्र में डेंगू, टायफाइड, डायरिया जैसे गंभीर रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो नगर परिषद कार्यालय के सामने जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
करीम लाला, शहर अध्यक्ष – बहुजन समाज पार्टी, भोकरदन।
