डोंबिवली में कॉलेज छात्रा ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मामूली बात ने ली जान

ठाणे जिले के डोंबिवली पूर्व क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मानपाड़ा पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
छात्रा डोंबिवली के काटई-बदलापुर रोड स्थित खोणी इलाके में अपने मामा के घर पर रह रही थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार रात वह देर तक मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर नाराज होकर मामा ने उसका मोबाइल छीन लिया।
अगले दिन, मंगलवार को छात्रा ने गुस्से में आकर बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मानपाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या की वजह मोबाइल छीनना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
