JalnaSports–Education–Health

जिलेभर में ‘नमो नेत्र संजीवनी अभियान’ का आगाज़ : 10 लाख से अधिक नागरिकों की होगी निःशुल्क नेत्र जांच

जालना/कादरी हुसैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिलेभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘नमो नेत्र संजीवनी अभियान’ भव्य रूप से शुरू हो गया है। यह अभियान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से तथा मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक के मार्गदर्शन में पूरे महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है। इसकी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के प्रमुख डॉ. सोपान चव्हाण ने दी।

महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान का लक्ष्य 10 लाख से अधिक नागरिकों की निःशुल्क नेत्र जांच, शल्य चिकित्सा, औषधोपचार और चश्मा वितरण करना है। जिले में तहसील और गांव स्तर पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे तांडे और दुर्गम भागों के नागरिक भी इस सेवा से वंचित न रहें।

जिन मरीजों को शल्य चिकित्सा की आवश्यकता है, उन्हें जिला अस्पताल और संबद्ध चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क ऑपरेशन, दवा और चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अभियान में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नगर पालिका, धर्मार्थ अस्पताल, महात्मा फुले जन आरोग्य योजना अस्पताल, निजी नेत्र विशेषज्ञ, एनजीओ संचालित अस्पताल और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं।

इस पहल से गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को बड़ी राहत मिली है तथा हजारों लोग दृष्टि संबंधी समस्याओं से मुक्त होकर लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button