AurangabadBreaking News

शेख मुख्तार अहमद को औरंगाबाद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, ‘वक्फ बचाओ–भ्रष्टाचार मिटाओ’ अभियान को मिलेगी नई मजबूती

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

‘वक्फ बचाओ–भ्रष्टाचार मिटाओ’ संगठन की ओर से शेख मुख्तार अहमद को जिला छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन को जिले में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया है कि शेख मुख्तार अहमद अपने नेतृत्व में जल्द ही जिले में ‘वक्फ बचाओ–भ्रष्टाचार मिटाओ’ टीम का गठन करेंगे और वक्फ संपत्तियों के संरक्षण एवं उनके बेहतर प्रबंधन की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के माध्यम से जिले की तमाम वक्फ संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा एकत्रित करेंगे, ताकि वक्फ संपत्तियों से संबंधित जानकारी सामने लाई जा सके और उनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की आशंका होने पर उचित कार्रवाई के लिए आवाज उठाई जा सके।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि शेख मुख्तार अहमद सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे तथा जिले की वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के अभियान को नई दिशा देंगे।

संगठन की ओर से उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button