Breaking NewsCrime NewsMumbai

पालघर में खौफनाक वारदात : पत्नी के अफेयर के शक में पति ने किया प्रेमी का कत्ल, दोनों आरोपी फरार

मुंबई: पालघर के पास्थल इलाके में बुधवार आधी रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी के अफेयर का शक पति को इतना नागवार गुज़रा कि उसने पत्नी के प्रेमी हरीश की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ पास्थल के बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहते थे। पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से झगड़े हो रहे थे। इसी विवाद को सुलझाने के लिए घटना वाली रात सुरेंद्र की पत्नी ने प्रेमी हरीश को घर बुलाया। लेकिन बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया और कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से से बेकाबू सुरेंद्र ने धारदार हथियार से हरीश पर हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।

वारदात के बाद पति-पत्नी दोनों फरार हो गए। सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे पालघर जिले में दहशत और खलबली मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button