AurangabadBreaking News

खुसरो खान की वक्फ बोर्ड में विशेष अधीक्षक पद पर नियुक्ति, मुतवल्ली-मुजावर मशाइख बोर्ड की ओर से भव्य सत्कार

औरंगाबाद : महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी खुसरो खान सरफराज खान की वरिष्ठता के आधार पर विशेष अधीक्षक पद पर नियुक्ति के उपलक्ष्य में आज मंगलवार, 13 मई को वक्फ बोर्ड कार्यालय, औरंगाबाद में मुतवल्ली, मुजावर और मशाइख बोर्ड की ओर से उनका फूलों से स्वागत कर भव्य सत्कार किया गया।

इस अवसर पर बीबी का मकबरा के मुतवल्ली और मुतवल्ली-मुजावर व मशाइख बोर्ड के संस्थापक शेख फैसल इकबाल भी उपस्थित रहे।

बता दें कि खुसरो खान वर्तमान में वक्फ बोर्ड मुख्यालय में विधि विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 1995 में उन्होंने मराठवाड़ा वक्फ बोर्ड की सेवा में प्रवेश किया था। इसके बाद वे 2008 से 2009 तक जालना, 2009 से 2013 तक जिला वक्फ अधिकारी, 2013 से 2017 तक कोकण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, 2017 से 2019 तक अमरावती-नागपुर क्षेत्रीय वक्फ अधिकारी और 2020 से 2024 तक पुणे क्षेत्रीय वक्फ अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे।

खुसरो खान ने मुख्यालय में विधि अधिकारी और सियानात के तौर पर भी प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्हें एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति का आदेश वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुनैद सैयद द्वारा जारी किया गया।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष समीर काज़ी, सदस्य राज्यसभा सांसद फौज़िया खान, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी मुशीर अहमद शेख, और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी खुसरो खान को शुभकामनाएं दीं।

इस सम्मान को लेकर खुसरो खान ने कहा कि “मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पूरे महाराष्ट्र के मुतवल्ली, मुजावर और खादिमों को प्रशासनिक कामकाज में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।”

उन्होंने बीबी का मकबरा के मुतवल्ली शेख फैसल, दर्गा हज़रत जलालउद्दीन पीर मालिक रहे के मुतवल्ली सज्जादा नशीन ताजउद्दीन अमीरउद्दीन (फतियाबाद), नांदेड़ के दर्गा हज़रत सूफी ग़ौस खान कादरी फज़ले इलाही पंजतन रहे के मुतवल्ली सज्जादा नशीन सैफ़ अली बाबा, और अंबड-जालना के दर्गा हाफ़िज़ सैय्यद अल्लउद्दीन जिया चिश्ती के खादिम सैय्यद वहीद सैय्यद माजिद सहित बड़ी संख्या में आए सभी मुतवल्लियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button