Breaking NewsNagpur

नागपुर में नितिन गडकरी और प्यारे खान की मौजूदगी में कुरेशी समाज व पशु व्यापारियों ने आरटीओ नियमों में छूट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: करीम लाला

नागपुर :  महाराष्ट्र पशुव्यवसायिक एवं कुरेशी समाज संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन समस्त किसानों, कुरेशी समाज और पशु व्यापारियों के व्यवसाय से जुड़े पशु परिवहन (Animal Transport) से संबंधित आरटीओ नियमों में ढील देने की मांग को लेकर दिया गया।

मंत्री महोदय ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि इस विषय पर आने वाले बुधवार को केंद्रीय सचिवालय के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समस्या के समाधान पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान, औरंगाबाद से हाजी ईसा कुरेशी, नागपुर से हाजी शाम्मू कुरेशी और सलीम कुरेशी साहब, एडवोकेट वसीम बिस्मिल्लाह कुरेशी, कलीम कुरेशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद पशु परिवहन से जुड़े आरटीओ नियमों में आवश्यक छूट प्रदान की जाएगी, जिससे पशु व्यापारियों और किसानों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button