बाप बना शैतान: बीमार पत्नी की चारपाई के पास ही 8 साल की बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार!

उन्नाव : एक पिता ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरा कृत्य किया। घटना तब हुई जब आरोपित की पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी और चारपाई पर पड़ी हुई थी। उसी का फायदा उठाकर पति ने अपनी नन्ही बेटी का बचपन छीन लिया। बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामा की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
जब बच्ची से रहा नहीं गया, तो उसने अपनी मां और मामा को सारी बात बताई। मामा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मासूम बच्ची को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पिछले डेढ़ महीने से जारी था अत्याचार!
इंटरनेट पर वायरल हुए एक ऑडियो में बच्ची ने बताया कि उसका पिता पिछले डेढ़ महीने से उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार कर रहा था। रविवार रात जब उससे सहा नहीं गया, तो उसने अपने मामा को सच बता दिया।
पुलिस ने क्या कहा?
एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि “तहरीर मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया गया और मामले को कोर्ट में पेश किया गया।”
यह घटना न केवल समाज के लिए एक सवाल खड़ा करती है, बल्कि परिवार के भीतर ही सुरक्षा की गंभीर चुनौती को उजागर करती है। अब सवाल यह है कि क्या ऐसे जघन्य अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिल पाएगी?
