Breaking NewsMadhya PradeshPolitics

“किसी मियां में ताकत हो तो कर के दिखाए लव जिहाद, मेरा जन्म दाढ़ी टोपी से निपटने के लिए हुआ है” — भाजपा सांसद

भोपाल में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में इस मुद्दे पर तीखा बयान दिया है।

सांसद शर्मा ने कहा, “किसी मियां में ताकत हो तो अब लव जिहाद करके दिखाए। मेरा जन्म ही दाढ़ी टोपी से निपटने के लिए हुआ है।” उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वालों को कड़ी सजा ब्राह्मण समाज देगा और हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान भी किया।

यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सांसद शर्मा ने यह भी कहा कि पुराने भोपाल में हिंदुओं की आबादी लगातार घट रही है और सनातनी महिलाओं का गरबा अलग से कराने की मांग भी रखी। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि 5 जून को हिंदू समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी शामिल होंगे।

आलोक शर्मा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ स्थानिक नागरिकों ने इन बयानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लव जिहाद जैसी कोई समस्या नहीं है और इस तरह की बयानबाज़ी से समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button