Breaking NewsCrime NewsNagpur

नागपुर में कुख्यात बदमाश की सरेआम हत्या, कुल्हाड़ी और बेसबॉल बैट से वार

नागपुर शहर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजीव गांधी नगर पुल के पास एक कुख्यात बदमाश की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कुल्हाड़ी और बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर बदमाश को मौत के घाट उतार दिया। यह हमला बीच सड़क पर किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button