पार्टी में नए और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्थान : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ

सिल्लोड – महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ ने हाल ही में सिल्लोड शहर में एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शेख मोहम्मद कैसर आज़ाद के निवास स्थान पर भेंट दी। इस दौरान सिल्लोड-सोयगांव विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेख आवेस आज़ाद ने उनका शाल व पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।
प्रदेशाध्यक्ष सपकाळ ने कहा कि सिल्लोड और सोयगांव तालुका में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सुझाव देने चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए युवाओं को भी संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी पदाधिकारियों की नियुक्तियों में योग्य, नए और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर जालना जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख, प्रदेश महासचिव कैसर आज़ाद शेख, खलील भाई (जालना), राजेंद्र राख, सोपान सपकाळ, देवलघाट के सरपंच गजनफरउल्ला खान, सैय्यद उबेद, नजमोद्दीन सर, रिज़वान सौदागर, कार्याध्यक्ष किशोर कदम, नगरसेवक इब्राहिम खान, शहर अध्यक्ष शेख फेरोज अकबर, वरिष्ठ नेता शांतीलाल अग्रवाल, देविदास दांडगे और अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष शेख मोईन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
