कन्नड़ तालुका औद्योगिक बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी संस्था में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

कन्नड: महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल संचालित कन्नड़ तालुका औद्योगिक बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी संस्था मर्यादित, कन्नड़ में 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े उत्साह से मनाया गया।

संस्था के कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उद्योगपति मा. श्री मनोज केशवराव पवार ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री राजेंद्र गव्हाणे, वाइस चेयरमैन शेख तुफैल अख्तर सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे, जिनमें उपनगर अध्यक्ष अब्दुल जावेद सेठ, साईनाथ भाऊ आल्हाड, इम्रान भाई शेख, खालील भाई जलाल टेलर, पवन भाऊ ठाकुर और शंकर राऊत प्रमुख थे।
संचालक मंडल के सदस्य – सुधाकर मोरे, नवनाथ आल्हाड, कारभारी नागरे, शेख युनूस युसुफ, शिवप्रभू ज्ञाने, सुदाम पवार, संगीता गव्हाणे, ज्योति बोरसे, सचिव आकाश पवार और प्रकाश कचोले भी उपस्थित रहे।
साथ ही, संस्था के सभी सम्माननीय सदस्यगण भी इस अवसर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और एकता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस का उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
