AurangabadBreaking News

औरंगाबाद: आज़ाद अली शाह कैंपस में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

औरंगाबाद:  दौलताबाद स्थित आज़ाद अली शाह शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शायनिंग स्टार मराठी व इंग्रजी प्राथमिक विद्यालय तथा एमजीएम वस्तानवी उर्दू प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही आनंदमय और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

सुबह 8 बजे छात्रों की जयघोष और लेझीम की ताल पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सुबह 9 बजे छत्रपति संभाजीनगर जिला सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आताउर रहमान अंबारी के हाथों ध्वजारोहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीड के प्रसिद्ध कॉन्ट्रैक्टर और समाजसेवी मोहम्मद इलियाज ने की। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में मदरसा इमदादिया के नाज़िम मुफ्ती महफुज उर रहमान और मोहम्मद माजिद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शायनिंग स्टार स्कूल के मुख्याध्यापक साजिद पाशा, उर्दू प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका अमरीन खान, माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक शेख जकरिया सहित बड़ी संख्या में पालक, महिला व पुरुष उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सहशिक्षिका शुभांगी कुलकर्णी ने अतिथियों का परिचय कराया और उनका शाल व उपहार देकर स्वागत किया। इसके बाद सहशिक्षक दिनेश म्हस्के ने संस्थान और विद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता का महत्व, महात्मा गांधी, मौलाना आज़ाद, सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु, अश्फाकुल्ला खान, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे महानायकों पर भाषण, गीत और शायरी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

मुख्याध्यापक साजिद पाशा ने प्रास्ताविक में उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा और समाजसेवा का महत्व बताया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आताउर रहमान अंबारी ने अपने मनोगत में कहा कि बच्चों के कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन की मेहनत और लगन को दर्शाते हैं। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि “मनुष्य की जाति नहीं, बल्कि उसका कार्य महत्वपूर्ण होता है। मानव सेवा ही सच्ची देश सेवा है।”

कार्यक्रम का संचालन आफरीन खान ने किया जबकि आभार प्रदर्शन बुराणा पठान ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए खान मदिहा, वैशाली दाभाड़े, आशा ढोकणे, शेख जिनत, धनश्री खिल्लारे, खान सुमैया, निलोफर शेख, दिपाली दळे, शेख सुमैया, पूजा जाधव, खान रिदा, आरिफ शेख, नफीसा खाला, सलमा खाला आदि ने परिश्रम लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को खाऊ वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button