AurangabadBreaking NewsPolitics

औरंगाबाद में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का अभिष्टचिंतन समारोह, विधायक अब्दुल सत्तार ने किया सत्कार

रिपोर्ट: करीम लाला

औरंगाबाद:  सहकार और राजनीति के चलते-फिरते विश्वविद्यालय कहे जाने वाले महामहिम, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का जीवनप्रवास सामान्य किसान से लेकर राज्यपाल पद तक का सफर प्रेरणादायी है, ऐसे गौरवोद्गार पूर्व पालकमंत्री एवं विधायक अब्दुल सत्तार ने औरंगाबाद जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में आयोजित अभिष्टचिंतन समारोह के अवसर पर व्यक्त किए।

यह अभिष्टचिंतन समारोह औरंगाबाद जिला सहकारी बैंक के सभागृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक अब्दुल सत्तार एवं विधायक सौ. अनुराधा चव्हाण की प्रमुख उपस्थितीत राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का जन्मदिन निमित्त सत्कार किया गया। अपने मनोगत में बोलते हुए विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरिभाऊ बागडे के कार्यों को देखते हुए उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है। बागडे नाना ने हमेशा जिला बैंक को सहकार्य दिलाया है।

समारोह के मंच पर चेयरमन अर्जुन पा. गाढे, उपाध्यक्ष किरण पा. डोणगावकर, संचालक जावेद पटेल, कृष्णा पा. डोणगावकर, अप्पासाहेब पाटील, सुहास सिरसाट, डॉ. मनोज राठोड, जगन्नाथ काळे, डॉ. दिनेससिंह परदेशी, डॉ. सतिश गायकवाड, अण्णासाहेब माने, रामहरी जाधव, फारूक रऊफ शेख, माजी जि. प. उपाध्यक्ष केशवराव पा. तायडे, रामुकाका शेळके, सिल्लोड कृउबा समिती के सभापती विश्वास पा. दाभाडे, माजी सभापती रामदास पालोदकर, नंदकिशोर सहारे, विनोद मंडलेचा, श्रीरंग पा. साळवे, देविदास पालोदकर, पुंडलिक काजे, शिवाजीराव पाथ्रीकर आदि मान्यवर उपस्थित थे।

अपने सत्कार को उत्तर देते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि – “जो वस्तु हमारी नहीं है, उसका मोह कभी नहीं करना चाहिए। यदि ईमानदारी और पारदर्शिता से नीति सामने रखकर कार्य किया जाए तो सहकार क्षेत्र टिकाऊ रहता है।” उन्होंने अपने जीवन की कठिन स्मृतियों को उजागर करते हुए कहा कि जीवनभर ईमानदारी से काम किया, इसलिए कभी किसी से डर नहीं लगा। निस्वार्थ भाव से कार्य करने पर सहकार क्षेत्र कभी डगमगाएगा नहीं। उन्होंने सहकार क्षेत्र को सशक्त करने के लिए नये उपक्रम चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि गांव की शिक्षा व्यवस्था पर सभी को ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आने वाली बुद्धिमान पीढ़ी ही राष्ट्र का वैभव है।

इस अवसर पर विधायक सौ. अनुराधा चव्हाण ने भी अपने विचार व्यक्त कर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका कार्य सभी के लिए ऊर्जा देने वाला है।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक चेयरमन अर्जुन पा. गाढे ने किया और बागडे नाना के सहकार क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में उपाध्यक्ष किरण पा. डोणगावकर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अपर्णा आद्यपक ने किया।

समारोह में बैंक के सदस्य, हितचिंतक, ग्राहक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button