Breaking NewsMumbaiPolitics

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद फिर गर्माया, नवी मुंबई में मुस्लिम महिला से मराठी बोलने को कहने पर बवाल

महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर नवी मुंबई में हुई एक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला को कथित तौर पर मराठी बोलने के लिए कहा गया। महिला के इनकार करने पर मामला गरमा गया और बहस शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवी मुंबई महानगर पालिका में हुई। वायरल वीडियो में एक युवक विभाग के एक कर्मचारी से तीखी बहस करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि उसे मराठी बोलने के लिए इसलिए कहा गया क्योंकि वह मुसलमान है।

मामले ने अब भाषाई अस्मिता से धार्मिक रंग भी ले लिया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन घटना ने मराठी बनाम हिंदी विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button