Breaking NewsKannad

कन्नड़ शहर के शाहलानी शाह परिसर में SIR प्रक्रिया जारी, कांग्रेस शहराध्यक्ष असद खान ने किया निरीक्षण

कन्नड़ | अशरफ़ अली 

कन्नड़ शहर के शाहलानी शाह परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। स्थानीय नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ SIR प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इस दौरान बीएलओ (BLO) को स्थायी नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे कार्य व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस के शहराध्यक्ष असद खान ने शाहलानी शाह परिसर का दौरा कर चल रही SIR प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की तथा संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस दौरान खासदार टाइम्स के प्रतिनिधि अशरफ अली भी उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र में चल रही SIR प्रक्रिया तथा नागरिकों की भागीदारी का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button