Breaking NewsBuldhana

लोणार में बिजली की आंख-मिचौली, आधा शहर अंधेरे में डूबा, जनता का सबस्टेशन पर धावा

आधा शहर अंधेरे में, आधा रोशनी में – लोणार में महावितरण की कारगुज़ारी से हाहाकार!

लोणार: (प्रतिनिधि–फिरदोस खान पठान) शहर में महावितरण कंपनी के मनमाने रवैये से नागरिक परेशान हो चुके हैं। 9 अक्टूबर 2025 की रात को महावितरण के अजीबोगरीब कामकाज ने जनता को खासा परेशान कर दिया। आधा शहर अंधेरे में और आधा रोशनी में डूबा दिखाई दिया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।

शाम 6 बजे के आसपास अचानक बिजली चली गई। उस समय लोग अपने परिवार के साथ रात का भोजन करने की तैयारी में थे। बिजली गुल होने से नागरिकों में आक्रोश फैल गया और कई लोग महावितरण कार्यालय की ओर दौड़ पड़े।

शहर के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। हालांकि बातचीत के बाद कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति संभल गई। रात 9 बजे बिजली वापस आई, तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली और भोजन किया।

शहरवासियों का आरोप है कि महावितरण के अधिकारियों की मनमानी के कारण हमेशा ऐसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। “किस समय बिजली जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं होती, कभी आधा शहर अंधेरे में तो आधा उजाले में होता है। ऐसे हालातों से तनाव बढ़ने का खतरा रहता है,” नागरिकों ने कहा।

फिर भी, लोगों ने धैर्य रखा और शांति बनाए रखी। बिजली आने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली और महावितरण का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button