AurangabadBreaking NewsKannad

कन्नड में मोहम्मदिया उर्दू माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

कन्नड/अशरफ़ अली 

दि रेहमानिया वेल्फेयर एजुकेशन सोसायटी कन्नड संचालित मोहम्मदिया उर्दू माध्यमिक विद्यालय (बिस्मिल्लाह कॉलोनी, चालीसगांव रोड, कन्नड) में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कक्षा दसवीं के कुल 15 विद्यार्थियों ने अध्यापक बनकर अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद अहमद अली मोहम्मद अली ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में संस्था के सदस्य शेख मुबीन सर एवं प्राथमिक शेख अमीन शेखलाल सर उपस्थित रहे। विद्यालय की मुख्याध्यापिका शगुफ्ता कुलसूम मैडम ने भी समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल आयोजन फेरोज सर और अंजुम मैडम ने किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषणों से सभी का दिल जीता। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और क्रमांक के अनुसार पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सैय्यद फजल सर ने किया। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button