साद बिन मुबारक की शिकायत पर जालना नगर निगम एक्शन मोड में, जुना जालना क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के आदेश

जालना / कादरी हुसैन
जालना शहर महानगरपालिका ने अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाते हुए जुना जालना क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण ने बताया कि इस क्षेत्र से बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भवानी नगर से जमील मौलाना के घर तक, बाजार चौकी से टटुपुरा, बाजार चौकी से अल्फा होटल मिलन चौक, बाजार चौकी से कुच्चरवटा दुःखी नगर का डीपी रोड, चायनीज शॉप तक और शनिमंदिर से बाजार चौकी तक फैले अतिक्रमण को तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं।
सहायक आयुक्त ने साफ किया कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि सभी अतिक्रमण पूरी तरह से हटाए जाएंगे। इसके लिए अतिक्रमण पथक प्रमुख पंडित पवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिकायतकर्ता साद बिन मुबारक (दुःखी नगर) को भी सूचना दी गई है कि उनकी शिकायत पर नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है।
