Breaking NewsJalna

मस्तगड़ में देशपरी माता ग्रुप द्वारा भक्तों के लिए चाय वितरण का कार्यक्रम आयोजित

जालना/कादरी हुसैन

मस्तगड़ के पवित्र धार्मिक स्थल पर देशपरी माता ग्रुप की ओर से तीर्थयात्रियों और भक्तों के लिए चाय वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चाय का आनंद लिया।

कार्यक्रम में समूह के अध्यक्ष युवराज कुरील विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पत्रकार संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार बागड़ी, दिलीप कुरील, तीर्थप्रसाद चौधरी, ज्ञानेश्वर कुरील, और संदेश कुरील समेत समूह के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

देशपरी माता ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य भक्तों के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव को व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों ने इस पहल की सराहना की और समूह के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button