आधार कार्ड अपडेट करना अब हुआ आसान और निशुल्क – UIDAI ने दी ऑनलाइन सुविधा

खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
आज के समय में आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। स्कूल में दाखिला हो या एयरपोर्ट पर प्रवेश, नौकरी हो या मतदान – हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद कई बार लोग अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या जेंडर बदलने में परेशान हो जाते हैं। भीड़ और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए यह काम और कठिन लग सकता है।
लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब यह प्रक्रिया बहुत आसान और फ्री कर दी है।
ऑनलाइन आवेदन से अपडेट
आप अपने आधार कार्ड की जानकारी ऑनलाइन https://myaadhaar.uidai.gov.in/du पोर्टल के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। इसमें आप नाम, जेंडर, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी सुधार सकते हैं।
बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो)
- 5 से 7 साल की उम्र में पहली बार अपडेट: निःशुल्क
- 7 से 15 साल की उम्र में अपडेट: निःशुल्क (यह सुविधा 30.09.2026 तक उपलब्ध)
- 15 से 17 साल की उम्र में पहली या दूसरी बार अपडेट: निःशुल्क
- 18 साल और ऊपर के लिए बायोमेट्रिक अपडेट: ₹125
जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल/ईमेल)
- बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किए जाने पर फ्री
- अलग से अपडेट करने पर ₹75
ऑनलाइन करने के फायदे
- UIDAI पोर्टल से फ्री सेवा: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए किसी भी पैसे का भुगतान नहीं करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड कर पहचान और पते के प्रमाण जमा करने पर ऑनलाइन अपडेट संभव।
- ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध 14.06.2026 तक।
- यदि आप आधार केंद्र पर जाकर अपडेट कराते हैं, तो ₹75 फीस देना पड़ेगा।
इस नई सुविधा से नागरिकों को आधार कार्ड अपडेट करने में आसानी होगी और भीड़ और समय की परेशानी भी खत्म होगी।
नोट: सभी अपडेट की जानकारी और प्रक्रिया UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
