लोणार नगर परिषद: इच्छुक उम्मीदवारों की बैठक में आमदार सिद्धार्थ खरात का स्पष्ट संदेश– नगराध्यक्ष पद पर शिवसेना का दबदबा

लोणार/फिरदोस खान पठाण
लोणार नगर परिषद चुनाव को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष की ओर से इच्छुक उम्मीदवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आमदार सिद्धार्थ खरात ने स्पष्ट किया कि मेहकर और लोणार नगरपालिकाओं में नगराध्यक्ष पद पर शिवसेना उबाठा का ही उम्मीदवार होगा।
बैठक कृष्णा मंगल कार्यालय, लोणार में आयोजित की गई थी। इसमें जिल्हा संपर्कप्रमुख प्रा. नरेंद्र खेडेकर, जिल्हाप्रमुख जालिंदर बुधवत, जिल्हा संघटक डॉ. गोपाल बछिरे, जिल्हा उपप्रमुख आशिष राहाटे, तालुकाप्रमुख राजेंद्र बुधवत, महिला तालुका संघटिका तारामती जायभाये, माजी तालुकाप्रमुख अँड दीपक मापारी, तालुका समन्वय तेजराव घायाळ, युवा शहराधिकारी श्रीकांत मादनकर, महिला शहर संघटिका पार्वतीताई सुटे और महिला तालुका उपसंघटिका शालिनीताई मोरे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर प्रमुख गजानन जाधव ने किया, जबकि आभार युवा शहराधिकारी श्रीकांत मादनकर ने माना।

इस अवसर पर आमदार सिद्धार्थ खरात ने कहा कि इस क्षेत्र में शिवसेना का प्राथमिक उद्देश्य आघाड़ी के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सम्मानपूर्वक आघाड़ी के साथ चुनाव लड़ सकते हैं या अलग से भी चुनाव लड़ा जा सकता है।
बैठक में नगराध्यक्ष पद के पांच इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 10 प्रभागों में 26 इच्छुक नगरसेवक उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किया है।
इस बैठक के माध्यम से शिवसेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि मेहकर और लोणार नगरपालिकाओं में उनका प्रभुत्व कायम रहेगा और दोनों नगरपालिकाओं पर पार्टी का झंडा फहरेगा।
