भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश धुमाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश

लोणार/फिरदोस खान पठाण
लोणार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश धुमाल ने 7 नवंबर 2025 को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में प्रवेश किया। इस अवसर पर राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष खासदार सुनील तटकरे, अल्पसंख्याक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एड. नाझेर काजी, विधायक मनोज कायंदे और पूर्व विधायक दिलीप सानंदा उपस्थित थे।
प्रकाश धुमाल पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सदस्य रहे हैं और उन्होंने पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों की हमेशा सराहना की है। कई अवसरों पर पार्टी को संकट के समय सहारा दिया और विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया। वे माजी केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक के कट्टर समर्थक के रूप में भी जाने जाते हैं।
धुमाल ने लोणार नगर परिषद में पिछले 20 वर्षों तक सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपने स्पष्ट वक्तव्य और निष्पक्ष निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बुलढाणा जिले के पालकमंत्री मकरंद आबा पाटील की कार्यशैली से प्रभावित होकर और जिलाध्यक्ष एडवोकेट नाजीर काजी तथा विधायक मनोज कायंदे के मार्गदर्शन में मुंबई में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राकांपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप सानंदा, टी.डी. अंभोरे, गिरधर पाटील ठाकरे, शंतनु बोंद्रे, प्रसाद जाधव, संतोष खांडेभराड, मनोज दांडगे, रंगराव देशमुख, नरहरी गवई, देवेंद्र देशमुख, दत्ता खरात, रविंद्र डाळीमकर, उज्वला तायडे, पुनम राठोड, संतोष परीहार, अरविंद चव्हाण सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
