Breaking NewsJalnaSports–Education–Health

दुर्गेश भैय्या काठोटीवाले प्रभाग चषक : प्रभाग क्रमांक 8 में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट 13 से 17 दिसंबर तक; 10 टीमें लेंगी हिस्सा

जालना/कादरी हुसैन

जालना के प्रभाग क्रमांक 8 में दुर्गेश भैय्या काठोटीवाले प्रभाग क्रिकेट चषक का भव्य आयोजन 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता डॉ. फ्रेजर बॉईज हाईस्कूल मैदान, जालना में खेली जाएगी, जिसमें कुल 10 टीमें शामिल होंगी।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रत्येक मुकाबला 8 ओवरों का होगा और पंच का निर्णय अंतिम माना जाएगा। स्टंप और गेंद की व्यवस्था पंच द्वारा की जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए केवल प्रभाग 8 के खिलाड़ियों को अनुमति होगी तथा खिलाड़ी को आधार कार्ड और मतदान कार्ड दिखाना अनिवार्य रहेगा। दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने या पंच से विवाद करने पर संबंधित टीम को सीधे प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा। खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी को होने वाली चोट या हानि की जिम्मेदारी खिलाड़ी स्वयं की होगी।

आयोजक मंडल
– मा. श्री दिनेश भैया – भगत मित्र मंडल
– श्री पिंटू भैय्या भुरेवाले – 8669490784 / 9028088870
– श्री मन्नु सेठ काठोटीवाले
– मा. श्री दुर्गेश भैय्या काठोटीवाले मित्र मंडल

संपर्क
– श्री रवी सेठ सोनटक्के – 9763971868
– श्री सतपाल भैय्या काठोटीवाले – 9860413398
– श्री सुरज सर वाढेकर – 9175483333
– श्री कुणाल भाऊ अन्नलदास – 8793210065

आयोजक मंडल ने प्रभाग 8 की सभी टीमों व स्थानीय नागरिकों से इस उत्साहपूर्ण क्रिकेट महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button