एनसीपी में हुआ बड़े पैमाने पर प्रवेश : जालना में वालसा सर्कल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पकड़ी नई राह

भोकरदन/करीम लाला
जालना जिले के भोकरदन तहसील के वालसा ज़िला परिषद सर्कल के अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं का एनसीपी में प्रवेश समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मा. अरविंद जी चव्हाण के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर श्री केशव पाटिल जंजाळ, तहसील अध्यक्ष श्री सुरेश जी सपाटे, पूर्व सरपंच श्री सुभाष राव पोटे, पूर्व सरपंच श्री शालिकराव बोराडे, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य श्रीमती मनीषा गजानन जंजाळ और श्री गजानन राव कड की प्रमुख उपस्थिति रही।
समारोह में जिलाध्यक्ष के हाथों जिन कार्यकर्ताओं का औपचारिक रूप से एनसीपी में प्रवेश कराया गया, उनमें —
गोद्री के पूर्व सरपंच श्री विक्रमसिंह जगताप, श्री जाल्मसिंह सुरडकर, श्री गुमानसिंह सुरडकर, श्री भगवानराव कड (सिपोरा), वालसा (व) के उपसरपंच शंकर तेलंग्रे, उपसरपंच सटवजी शेळके, उपसरपंच कापरसिंह जगताप, श्री रमेश राव तेलंग्रे, श्री गणेश राव फुसे, श्री सचिन तेलंग्रे, नसीम शेख, पूर्व सरपंच श्री समाधान सोनवणे, श्री रामदास इंचे, श्री दिलीप इंचे, श्री नारायण राव जगताप, श्री भागवत कानडजे, हसन चाऊस और गौरव कुदर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद अण्णा चव्हाण ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मा. अजित दादा पवार के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं—जिला परिषद एवं पंचायत समिति—के चुनावों में विजय प्राप्त करनी आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक घर तक पहुंचना और संगठन को आधारभूत स्तर पर मजबूत करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि वालसा ज़ि.प. सर्कल के कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास श्री केशव पाटिल जंजाळ पर दिखाया है, उसकी पूर्णतः प्रतिष्ठा रखी जाएगी और उनकी टीम पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेगी।
समारोह का आभार प्रदर्शन श्री सुरेश सपाटे ने व्यक्त किया।
