Breaking NewsJalna

भोकरदन नगर परिषद सामान्य चुनाव 2025 का संशोधित कार्यक्रम घोषित — 20 दिसंबर को मतदान, 21 दिसंबर को मतगणना

जालना/कादरी हुसैन

भोकरदन नगर परिषद सामान्य चुनाव–2025 के लिए जिला प्रशासन ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार प्रभाग क्र. 1 (अ) और 9 (ब) के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025, दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।

चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ —
11 दिसंबर 2025: अंतिम उम्मीदवार सूची का प्रकाशन
20 दिसंबर 2025: मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
21 दिसंबर 2025: नगर परिषद मंगल कार्यालय में मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा
23 दिसंबर 2025: महाराष्ट्र शासन के राजपत्र में परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे

जिलाधिकारी श्रीमती आशिमा मित्तल ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button