अंबड में दर्दनाक हादसा: गन्ने की ट्रॉली जोड़ते समय ट्रक की टक्कर, किसान पिता–पुत्र की मौत से गाँव में शोक

जालना/कादरी हुसैन
अंबड राज्य महामार्ग पर डावरगांव शिवार में सोमवार, 8 दिसंबर की सुबह लगभग पाँच बजे गन्ने की ढुलाई के दौरान एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। खेत से कारखाने की ओर गन्ने से भरी पहली ट्रॉली भेजी जा रही थी, जबकि दूसरी ट्रॉली जोड़ने का काम किसान पिता–पुत्र कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH-50-0601) के चालक को सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी, जिसके चलते ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किसान परमेश्वर गंगाभिषण धुपे (48 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा गौरव परमेश्वर धुपे (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जालना उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक किसान का पोस्टमार्टम अंबड उपजिला अस्पताल में किया गया। दोपहर को डावरगांव के हिंदू श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। परमेश्वर धुपे अपने पीछे दो बेटे, चार भाई, पत्नी, नाती–पोते और बहुओं का बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे डावरगांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
दोनों पिता–पुत्र किसान थे और गन्ने की खेती के साथ ट्रॉली से ढुलाई का कार्य स्वयं कर रहे थे। गन्ना सीजन के बीच हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने किसान समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया है।
