Breaking NewsKannad

कन्नड़ के नामांकित डॉक्टर राऊफी एजाज़ मालेगांववाले को 8वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड से सम्मानित

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ के प्रतिष्ठित डॉक्टर जनाब राऊफी एजाज़ मालेगांववाले को 8वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर “बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड नॅशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नेचरोपैथी (NIN), मिनिस्ट्री ऑफ आयुष, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और नोबल फाउंडेशन महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया। अवार्ड समारोह दिनांक 1 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उनके चाहने वाले और जिवलग मित्र मंडल, दोस्ताना ग्रुप मॉर्निंग वॉक के सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉक्टर राऊफी का सत्कार किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रार्थना की कि अल्लाह उनकी प्रगति और सेवा इसी तरह निरंतर बनी रहे।

डॉक्टर राऊफी की यह उपलब्धि उनके क्षेत्र में समर्पित सेवा और योगदान का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button