ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में जालना की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

जालना/कादरी हुसैन
मुंबई में आयोजित छठी मास्टर रॉयल कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सदर बाजार पुलिस स्टेशन के पोहेकॉ. भरत ढाकणे के सुपुत्र आर्यन ढाकणे और उनकी टीम ने शानदार कामगिरी करतें हुए स्वर्ण पदक जीता है।
मुंबई में आयोजित छठी मास्टर रॉयल कप नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप हाल ही में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जालना जिले की द अल्टिमेट वॉरियर मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन जालना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाव किए।
स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों में सदर बाजार पुलिस स्टेशन के पुलिस कॉन्स्टेबल भरत ढाकणे के सुपुत्र आर्यन ढाकणे ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
पदक जीतने वाले अन्य विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
ईश्वर ज्ञानेश्वर शेजुळ — कुमिते में स्वर्ण पदक तथा काता में रजत पदक
पियुष बलवीर सिंह राणा — कुमिते और काता, दोनों में कांस्य पदक
विजेता टीम और प्रशिक्षकों का पूरे जिलेभर से अभिनंदन और सराहना की जा रही है।
