Breaking NewsCrime NewsJalna

जालना में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: आशा कार्यकर्ता के मानधन के बदले रिश्वत लेते दो महिला आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

जालना/कादरी हुसैन

लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (एसीबी), जालना ने 17 दिसंबर 2025 को घनसावंगी तालुका में सापळा कार्रवाई कर आशा कार्यकर्ता के मानधन के बदले रिश्वत लेने के आरोप में दो महिला आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस प्रकरण में सरकार की ओर से लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, जालना के पुलिस निरीक्षक श्री कोमल तुकाराम शिंदे (उम्र 36 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमती कालिंदा राजकुमार बनसोडे (उम्र 39 वर्ष), तालुका समूह संघटक, तालुका आरोग्य कार्यालय, घनसावंगी, निवासी कुंभार पिंपळगाव, तालुका घनसावंगी, जिला जालना तथा श्रीमती सविता पांडुरंग म्हस्के (उम्र 41 वर्ष), आशा वर्कर, निवासी घनसावंगी, जिला जालना शामिल हैं।

मामले का विवरण यह है कि शिकायतकर्ता स्वयं आशा कार्यकर्ता हैं। अक्टूबर माह का मानधन उनके खाते में जमा होने के बाद, छह माह के मानधन की एवज में उनसे 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत देने की इच्छा न होने पर शिकायतकर्ता ने 16 दिसंबर 2025 को एसीबी, जालना कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

17 दिसंबर 2025 को तालुका आरोग्य कार्यालय, घनसावंगी में पंचों की उपस्थिति में शिकायत की सत्यता की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी कालिंदा राजकुमार बनसोडे ने छह माह के मानधन के बदले 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और बाद में सौदेबाजी के बाद 1,000 रुपये स्वीकार करने पर सहमति जताई। यह राशि आशा वर्कर सविता पांडुरंग म्हस्के के माध्यम से लेने के निर्देश दिए गए।

शिकायत के आधार पर 17 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 3.45 बजे आरोपी क्रमांक 1 के निर्देश पर आरोपी क्रमांक 2 सविता पांडुरंग म्हस्के के निवास स्थान माली गली, घनसावंगी में पंचों की उपस्थिति में सापळा कार्रवाई की गई। इस दौरान सविता म्हस्के ने शिकायतकर्ता से 1,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार की, जिस पर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अंग-तलाशी में आरोपी कालिंदा बनसोडे के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा आरोपी सविता म्हस्के के पास से 1,000 रुपये की रिश्वत की रकम और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मोबाइल हैंडसेट की जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जप्त किया जाएगा। दोनों आरोपियों की घर-तलाशी की कार्रवाई जारी है।

इस मामले में आरोपी क्रमांक 1 के सक्षम अधिकारी जिला आरोग्य अधिकारी तथा आरोपी क्रमांक 2 के सक्षम अधिकारी तालुका आरोग्य अधिकारी हैं।

यह सापळा कार्रवाई पुलिस निरीक्षक श्री कोमल शिंदे के नेतृत्व में की गई। सहायक सापळा एवं जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक शरदचंद्र रोडगे रहे। कार्रवाई का पर्यवेक्षण पुलिस उप अधीक्षक श्री बालू जाधवर ने किया, जबकि मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी केदार कांगणे तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सिंगारे, लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, औरंगाबाद द्वारा किया गया।

इस कार्रवाई में पोहेकॉ श्रीनिवास गुड्डुर के साथ पुलिस अमलदार गणेश चेके, गजानन कांबळे, शिवलिंग खुळे और अमोल चेके ने सहभाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button